275 किमी की रफ्तार से दर्शक दीर्घा में घुसी कार
फॉर्मूला थ्री मकाऊ ग्रां प्रि के दौरान वैन एमर्सफोर्ट रेसिंग टीम की 17 साल की ड्राइवर सोफिया फ्लोर्श हादसे का शिकार हो गईं। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। अस्पताल ने ट्वीट कर बताया है कि उनकी हालत स्थिर है। वे खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए सोफिया ने भी ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है । खबरों के मुताबिक, जब यह दुर्घटना हुई उस समय सोफिया की कार की रफ्तार करीब 275 किलोमीटर प्रति घंटा की रही होगी। 16वें नंबर से रेस की शुरुआत करने वाली सोफिया एक मोड़ के दौरान स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठीं और उनकी कार डिवाइडर लाइन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना के बाद कार हवा में लहराते हुई ट्रैक से बाहर दर्शक दीर्घा में जा गिरी। वहां मार्शल्स और फोटोग्राफर खड़े थे। इस दुर्घटना में सोफिया के अलावा जापान के चालक शो त्सुबोई, एक मार्शल और दो फोटोग्राफर भी घायल हो गए हैं। सोफिया ने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा सोफिया ने ट्वीट में लिखा, 'मैं सब को यह बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं, लेकिन मैं कल सुबह मेरी सर्जरी होगी ।' उन्होंने अपनी अच्छी तरह ...